अमृतपाल से जुड़े इनपुट मिलने के बाद से पुलिस सतर्क,यहां बॉर्डर पर पुलिस का पहरा बढ़ा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

अलग अलग राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के नेपाल और उत्तरप्रदेश जाने का इनपुट मिलने के बाद खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। नेपाल और उत्तरप्रदेश आने- जाने वाले सभी वाहनों की पुलिस सघन चेकिंग में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS


अमृतपाल से जुड़े इनपुट मिलने के बाद से पुलिस सतर्क
बता दें जिला पुलिस भी लगातार पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स से संपर्क में है। बुधवार सुबह से ही जिला पुलिस भगोड़े अमृतपाल को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को अमृतपाल के नेपाल और यूपी जाने का इनपुट मिला है। उसके बाद से पुलिस का पहरा भी बढ़ गया है।


बॉर्डर पर पुलिस का पहरा
18 मार्च को अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब में अलर्ट होने के बाद अलग अलग राज्यों की पुलिस अमृतपाल को ढूंढ रही है। इस पर उधमसिंह नगर पुलिस ने नेपाल से लगने वाले खटीमा क्षेत्र के सभी बॉर्डर और सितारगंज से सटे यूपी के सभी बॉर्डर पर थाना पुलिस तैनात कर दी गई है। वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है साथ ही संदिग्ध लोगो पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।


एजीटीएफ फाॅर्स से संपर्क में यूएस नगर पुलिस
जानकारी के मुताबिक एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने बताया कि आधिकारिक तौर पर उनका पंजाब पुलिस से कोई संपर्क नहीं हुआ है। हालांकि वहां की एजीटीएफ फाॅर्स से इनपुट का आदान- प्रदान किया जा रहा है। वही सितारगंज से सटे यूपी के क्षेत्रों से भी इनपुट का आदान-प्रदान हो रहा है।

ADVERTISEMENTS