पीएम आवास की फ़ाइल को पास करवाने के एवज में रिश्वत लेती प्रधान पकड़ी गई रंगे हाथ

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर skt.com

ADVERTISEMENTS

भ्रष्टाचार निवारण के लिए जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज प्रभारी पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल सिंह मनराल के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर ग्राम प्रधान पूजा वर्मा पत्नी नितिन कुमार, निवासी ग्राम भंगा, थाना पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर को अपने आवास पर दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया है ।


शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा द्वारा उनके गांव की एक महिला से प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान बनवाने हेतु सरकारी धनराशि स्वीकृत कराने की फाइल आगे भेजे जाने व काम करवाने के एवज में 20000 रूपये रिश्वत मांग रही है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में भी प्रार्थना-पत्र दिया । शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया । ट्रैप टीम द्वारा पूजा वर्मा, ग्राम प्रधान को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS