Breaking-#girlनहाने के दौरान पांव फिसलने से लड़की की नाले में डूबने से हुई #deathमौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Kaladhungi skt. com

-->

यहां कालाढूंगी थाना अंतर्गत गड़प्पू नाले में फिसल कर गिरने से 14 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बहरैनी के रहने वाले कुछ महिलाएं और लड़कियां यहां लकड़ी बीनने के लिए आती है लकड़ी बीनने के बाद जब यह नहाने लगी तो अचानक लड़की का पांव फिसलने से वह नाले में गिर गई पानी गहरा होने की वजह से उसकी मौत हो गई ।

जानकारी मिलने पर कालाढूंगी थाने के थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत अपने दलबल के साथ पहुंचे उन्होंने रेस्क्यू कर बालिका को बाहर निकाला है ।

बहरनी के रहने वाले इन परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है बताया जा रहा है कि यह लोग गड़प्पू में लड़कियां बिन के लिए आते हैं और उसके बाद इनका इस्तेमाल भोजन बनाने के लिए करते हैं इसी दौरान जब यह यहां पर स्नान कर रहे थे तो पांव फिसलने से लड़की गहरे पानी में गिर गई और उसके बाद वह बाहर नहीं निकल सकी।

पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची और उन्होंने भारी मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाल लड़की 14 साल की बढ़ाई जा रही है लड़की के परिवार वाले इसका पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं तथा पुलिस अग्रिम कार्रवाई शुरू कर रही है थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि लड़की को आधे घंटे के प्रयास के बाद गहरे नाले से निकल गया और उसके बाद उसके परिजनो को बुलाया गया आगे कार्रवाई जारी है