Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: पेट्रोल 10 और डीजल 15 रुपए महंगा, आधी रात ईंधन की कीमतों में बड़ा बदलाव, आज से लागू कर दिए गए हैं नए रेट
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: खाड़ी देशों में बनी युद्ध की स्थिति सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। हालांकि अमेरिका-ईरान और इजराइल के बीच कई बैठकें हो चुकी है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार युद्ध विराम की घोषणा भी कर दी है। बावजूद इसके तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। युद्ध के चलते पुरी दुनिया प्रभावित हो रही है, ईरान ने कच्चे तेल की सप्लाई लगभग रोक दी है। दुनिया के कई देशों में तो पेट्रोल–डीजल और एलपीजी गैस का संकट खड़ा हो गया है और कीमतें तेजी से बढ़ रही है। पिछले तीन दिन के भीतर तीन देशों की सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी
Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान–नेपाल के बाद अब श्रीलंका की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी की है। सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने दो मई आधी रात पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 95 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में 15 रुपए प्रति लीटर और 95 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में 12 रुपए की वृद्धि हुई है। जबकि ऑटो डीज़ल 10 रुपए और सुपर डीज़ल के रेट में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
इतने रुपए लीटर हो गए पेट्रोल-डीजल
- 1. 95 ऑक्टेन पेट्रोल के एक लीटर की कीमत 15 रुपए बढ़ाकर 470 रुपए कर दी जाएगी
- 2. लंका ऑटो डीज़ल के एक लीटर की कीमत 10 रुपए बढ़ाकर 392 रुपए कर दी जाएगी
- 3. सुपर डीज़ल के एक लीटर की कीमत 15 रुपए बढ़ाकर 458 रुपए कर दी जाएगी
- 4. केरोसिन के एक लीटर की कीमत 10 रुपए बढ़ाकर 265 रुपए कर दी जाएगी
जनता पर महंगाई की मार
बता दें कि ईंधन की कीमतों में इस अचानक वृद्धि से दैनिक परिवहन लागत और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना है, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता को और कितनी महंगाई झेलनी पड़ेगी।
गौरतलब है कि इससे पहले 1 मई को ही पाकिस्तान और नेपाल की सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव किया था। दोनों देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट में करीब 15 से 15 रुपए की वृद्धि की गई थी। इन देशों में एक महीने के भीतर दूसरी बार ईंधन के दाम में बदलाव किया गय है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन