पेट्रोल 12 तो डीजल ₹135 हुआ सस्ता, पाकिस्तान ने कीमतों में की बंपर कटौती; पर भारत से अब भी इतनी ज्यादा

ख़बर शेयर करें

Petrol Diesel Price: पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 135 रुपये …और पढ़ें

News Article Hero Image
पाकिस्तान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की। तस्वीर AI ने बनाई है।

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price: पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों में 12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 135 रुपये प्रति लीटर की कटौती (Petrol Diesel Price Cut) की गई है। आपको बता दें कि यह कीमतों पाकिस्तानी रुपये में हैं। अब भारत के लिहाज से पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बहुत अधिक है।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डीजल 520 रुपये प्रति लीटर के बजाय 385 रुपये प्रति लीटर (Petrol Price in Pakistan) की दर से उपलब्ध होगा, जबकि पेट्रोल की नई कीमत 378 रुपये प्रति लीटर से घटकर 366 रुपये प्रति लीटर (Diesel Price in Pakistan) हो जाएगी। नई कीमतें आधी रात से प्रभावी होंगी।

शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में मोटरसाइकिल, सार्वजनिक परिवहन और माल ढोने वाले वाहनों के लिए सब्सिडी जारी रहेगी।

भारत की अपेक्षा अब भी पाकिस्तान में महंगा है पेट्रोल-डीजल

भारत के 1 रुपये पाकिस्तान के 3 रुपये के बराबर है। इस हिसाब से भारत में पेट्रोल-डीजल अब भी पाकिस्तान की अपेक्षा सस्ता है। पाकिस्तान ने भले ही कीमतों में कटौती की है। लेकिन भारत में जिस रेट पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है, पाकिस्तान में कीमतें उससे कहीं अधिक हैं।

भारत की राजधानी नई दिल्ली में डीजल ₹87.67 प्रति लीटर (Petrol Price in India) तो पेट्रोल 94.77 प्रति लीटर है। इस हिसाब से पाकिस्तान रुपये में डीजल 263.01 PKR और पेट्रोल 284.31 PKR प्रति लीटर होगा। यानी पाकिस्तान में अब भी पेट्रोल-डीजल की कीमत भारत से अधिक है।

पाकिस्तान में डीजल 385 PKR प्रति लीटर और पेट्रोल 378 PKR प्रति लीटर है। यानी भारत में पाकिस्तान रुपये के हिसाब से डीजल 122 रुपये सस्ता है और पेट्रोल 94 पाकिस्तानी रुपये सस्ता है।

पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिवीजन ने पुष्टि की कि मिट्टी के तेल की कीमतें 17.33 रुपये घटकर 450.15 रुपये हो गईं और लाइट डीजल ऑयल की कीमतें 25.31 रुपये घटकर 369.72 रुपये प्रति लीटर हो गईं।

भारत के किस शहर में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

Petrol Diesel Price City Wise
शहरपेट्रोल की कीमतडीजल की कीमत
नई दिल्ली₹ 94.77₹ 87.67
कोलकाता₹ 105.41₹ 92.02
मुंबई₹ 103.54₹ 90.03
चेन्नई₹ 100.90₹ 92.48
गुरुग्राम₹ 95.43₹ 87.89
नोएडा₹ 94.90₹ 88.01
बेंगलुरु₹ 102.96₹ 90.99
भुवनेश्वर₹ 100.94₹ 92.52
चंडीगढ़₹ 94.30₹ 82.45
हैदराबाद₹ 107.50₹ 95.70
जयपुर₹ 104.72₹ 90.21
लखनऊ₹ 94.69₹ 87.81
पटना₹ 105.74₹ 91.97
तिरुवनंतपुरम₹ 107.30₹ 96.18