निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआँ।यहां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों का खाका तैयार कर निर्दलीय पवन चौहान ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया उन्होंने 29 बिंदुओं पर अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है इसके अलावा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लालकुआं नगर पंचायत का सीमा विस्तार एवम लालकुआं वासियों को मालिकाना हक, गौलापार में सर्वांगीण विकास कार्य को अंजाम दिया जाएगा

ADVERTISEMENTS

और चोरगलिया में भी खेल का मैदान बनाया जाना उनके संकल्प पत्र में शामिल है इसके अलावा शेरनाला पर ओवरब्रिज और विजयपुर में भी पुल बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है उन्होंने कहा कि सभी 29 बिंदुओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा और लालकुआं विधानसभा को एक आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित करने के लिए वह वचनबद्ध हैं ।

ADVERTISEMENTS