Parineeti-Raghav Wedding: दुल्हन की तरह सजा परिणीति का घर, कब होगी मेहंदी और बाकी रस्में?जानिए सब कुछ

ख़बर शेयर करें

Parineeti-Raghav Wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा उदयपुर में 24 सितंबर को शादी करने जा रहे है। ऐसे में अभी से ही दोनों के घर शादी की तैयारियां शुरू हो गई है।

Ad
Ad

खबरों की माने तो वेडिंग एक दम ग्रैंड तरीके से की जाएगी। दोनों के प्रे वेडिंग फंक्शन्स की तैयारियां चल रही है। उदय पुर में ही सारे फक्शंस और शादी होगी। इसके साथ ही परिणीति का घर भी सजा दिया है। ऐसे में जानते है की दोनों की शादी के पहले की रस्में कब और कहा होंगी ?

मुंबई में सजा परिणीति का घर
सोशल मीडिया पर परिणीति से जुड़ी कई सारी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक वीडियो परी के घर की है। वीडियो में परी का घर एक दम दुल्हन की तरह सजा हुआ है। बता दें की दोनों परिणीति और आप नेता ने दिल्ली में १३ मई को रोका किया था। जिसमें दोनों के परिवार और क्लोज फ्रेंड्स हिस्सा बने।

राघव का घर भी लाइट्स से सजा
जहां एक तरह मुंबई में परिणीति का फ्लैट सजाया गया है। तो वहीं दिल्ली में दुल्हें राजा राघव का घर भी लाइट्स से जगमगा रहा है। बता दें की दोनों ही कपल की शादी उदयपुर में होगी। उदयपुर के होटल लीला पैलेस में 23 और 24 सितंबर को कपल के शादी के फक्शन होंगे। तो वहीं मेहंदी की रस्म दिल्ली में की जाएगी। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है।

शादी के फंक्शन कब और कहा होंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 सितंबर को कपल का चूड़ा समारोह सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दोपहर को मेहमानों के लिए लंच सर्वे किया जाएगा। तो वहीं 23 सितम्बर की शाम को ही ग्रैंड पार्टी रखी गई है। इस पार्टी की थीम ‘लेट्स पार्टी लाइक 90s’ है। ये सभी फंक्शन ताज लेक पैलेस में किए जाएंगे।

मनीष मल्होत्रा का ऑउटफिट पहनेंगी परी?
द लीला पैलेस में 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। शादी के बाद दोनों रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे।
बता दें की रोका सेरेमनी में अभिनेत्री ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की गई ऑउटफिट पहनी थी। परी को कई बार मनीष के घर से भी जाते हुए देखा गया हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की परिणीति मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइन किया गया लहंगा पहनेंगी।