पेपर घोटाले आरोपी आरएमएस कंपनी की सुपरवाइजर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, सात अन्य के सम्पतियों के जब्तीकरण की कार्यवाही जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

यूपी ट्रिपल एससी पेपर भर्ती घोटाले में आरएमएस कंपनी के सुपरवाइजर बिपिन बिहारी की एक करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी हो गई है. उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने उसकी कुल संपत्ति का आकलन किया है और देहरादून जिला अधिकारी को इस संपत्ति को कुर्क करने को कहा है.

ADVERTISEMENTS

इसके अलावा 24 अन्य सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है तथा उनके खिलाफ इस कार्रवाई में संपत्ति का आकलन भी किया जा रहा है.

परीक्षा में नकल माफिया आरएमएस कंपनी के सुपरवाइजर आरोपित बिपिन बिहारी की एक करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति का आकलन किया है।

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया की पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से गिरोह के 24 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर में विवेचना की जा रही है। इसमें आरोपितों की चल अचल संपत्ति को भी गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत सीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

  • संपत्तियों का आकलन कर जब्तीकरण की कार्रवाई

अब तक इस गैंग के 7 सदस्यों हाकम सिंह, अंकित रमोला, चंदन मनराल, जय जीत दास, मनोज जोशी, दीपक शर्मा और केंद्र पाल की संपत्तियों का आकलन कर जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट भेजी गई है।

इसमें से जिलाधिकारी देहरादून की ओर से आरोपित चंदन मनराल, हाकम सिंह, अंकित रमोला और जय जीत दास की संपत्ति कुर्क कर ली गई है, अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS