ठंड लगने के बाद क्यों होता है पेट दर्द? जानिए इसका कारण और लक्षण

ख़बर शेयर करें

सर्दी में टेंपरेचर काफी कम होने के कारण अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती है। सर्दी में ठंडी हवाएं चलती है जिसका पेट पर काफी असर होता है। ठंड में डाइजेशन भी स्लो हो जाता है।

Ad
Ad

If the stomach does not remain healthy then many diseases can occur, identify the health of the intestine by these symptoms.
ठंड लगने से होती है ये समस्या
ठंड का असर पेट के साथ आंत में भी देखने को मिलता है। ठंड लगने से बैक्टीरियल और वायरल बीमारिया भी हो जाती है। जिससे फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में इन सब से शरीर में कई प्रकार के लक्षण दिखाई देते है। चलिए इन लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते है।

ठंड लगने के लक्षण-Stomachache symptoms
पेट में ठंड लगने से आपको ये लक्षण नज़र आ सकते है:-

पेट में अकड़न और तेज दर्द होना
पेट खराब या दस्त की समस्या
उल्टी होना
पेट में लंबे समय तक दर्द या इंडिगेस्टिव होना
मांसपेशियों में दर्द
जी मिचलाना
फूड प्वाइजनिंग होना
सिरदर्द और बुखार का होना

ठंड लगने के उपाय- Home Remedies
हींग का पानी
एंटी इंफ्लेमेटरी हींग का पानी पेट के दर्द में राहत दिलाता है। पेट में मरोड़ें और दर्द की समस्या में मददगार है। साथ ही डाइजेशन को सही करता है। सर्दी में ठंड लगने पर हींग का पानी फायदेमंद है।

पेट की करें सिंकाई
पेट में ठंड लगी हो तो पेट की सिंकाई काफी फायदेमंद साबित होती है। इससे ना सिर्फ पेट में दर्द काम होगा साथ ही मरोड़ें की समस्या भी दूर होगी।

तुलसी, शहद और अजवाइन का करें सेवन
ठंड लगने पर आप तुलसी, अजवाइन और शहद को खा सकते है। ये उलटी और जी मचलाने वाली समस्याओं में काफी मददगार होता है। इन उपायों को करके आप ठंड लगने से बच सकते है