साक्षी मलिक के समर्थन में उतरे ‘गूंगा पहलवान’, पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का किया फैसला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

भारतीय संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। पहले पूर् अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी संजय सिंह के विरोध में पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास की घोषणा की थी। उसके बाद बजरंग पूनिया ने साक्षी मलिक के समर्थन में अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का फैसला किया। अब गूंगा पहलवान के नाम से प्रसिद्ध वीरेंद्र सिंह ने साक्षी मलिक का समर्थन किया है।

-->

वीरेंद्र भी लौटाएंगे पद्मश्री पुरस्कार
साक्षी मलिक के समर्थन में भारतीय पहलवान वीरेंद्र सिंह ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का फैसला किया है। वीरेंद्रे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वह अपनी बहन और देश की बेटी के सम्मान के लिए पद्मश्री लौटा देंगे। साथ ही शीर्ष खिलाड़ियों से भी अपील की कि वह भी अपना निर्णय लें।

उच्च खिलाड़ी से कहा फैसला लें
इसी के साथ वीरेंद्र सिंह ने अपनी पोस्ट में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और स्टार जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा को टैग किया है। उन्होनें अपील की कि देश के सबसे उच्च खिलाड़ी इस पर अपना निणय लें। बता दें कि वीरेंद्र सिंह ने डेफलिंपिक में भारत के लिए 3 गोल्ड मेडल और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उन्हें 2021 में पूर् राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री पुरस्कार मिला था।