पेपर लीक पर उत्तराखंड में आक्रोश: हल्द्वानी में CJP का प्रदर्शन, शव यात्रा निकाल रहे NSUI कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक

हल्द्वानी। परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के प्रकरण सामने आने से लोगों में गुस्सा है। दिल्ली से लेकर तमाम इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में कॉकरोच जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी विरोध का आह्वान किया है।
इसका प्रभाव कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी देखने को मिल रहा है। यहां बुद्ध पार्क में उत्तराखंड क्रांति दल, आइसा, परिर्वतन कामी छात्र संगठन सहित अन्य संगठनों के लोग जुटे हैं।
पुलिस से नोकझोंक
शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय संवेदनशील हो गए जब एनएसयूआई के शव यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान तिकोनिया में पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नोंक-झोंक हो गई। पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से आर्थी छीनने का प्रयास किया तो नोक-झोंक हो गई।
बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं सहित अन्य संगठनों के लोग जुलूस की शक्ल में जिला अधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन की वजह से तिकोनिया चौराहे पर वाहनों का जाम लगा रहा।
एनएसयूआई कार्यकर्ता एकजुट
प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में भी एनएसयूआई कार्यकर्ता एकजुट हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर से बुद्ध पार्क तक रैली निकाली।
जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि नीट-यूजी पेपर लीक मामला और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख है। इसके अलावा उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में भी पेपर लीक का प्रकरण सामने आया है। जो राज्य सरकार के दावों की पोल खोल रहा है।
पहले प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का रिकार्ड बन रहा था और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं में भी पारदर्शिता नहीं है। ऐसे तकनीकी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई है।
पेपर लीक के विरोध में रैली
नैनीताल: पेपर लीक पर सख्ती से रोक लगाने व दिल्ली में मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों युवाओं पर पुलिसिया जुल्म के विरोध में विभिन्न संगठन एकजुट हो गए हैं। उन्होंने पुलिस के दमन की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
शुक्रवार दोपहर बाद विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग व अधिवक्ता मल्लीताल बीएम साह ओपन थियेटर में जुट रहे हैं। तीन बजे बाद रैली निकालेंगे। नैनीताल के वकील, छात्र और नागरिक एकजुटता दिखाने और हाल ही में हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करने के लिए इकट्ठा हुए। वहां से रैली की शक्ल में माल रोड होते हुए गांधी मूर्ति, तल्लीताल तक मार्च किया।
हाथों में तख्तियां लिए इन युवाओं ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। इसमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की पूर्व उपाध्यक्ष मधु नेगी सामंत, खुर्शीद हुसैन, सना हुसैन,ममता, रक्षित जोशी, पवन कुमार, अजय पंवार, हिमानी बुधलाकोटी, राज, काव्यांश, नवाब अली, फबीहा सहित अन्य थे। समाचार लिखे जाने तक रैली की तैयारी जारी है और इसमें अधिकांश हाईकोर्ट व जिला कोर्ट के अधिवक्ता व रंगकर्मी शामिल हैं।
पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नोंक-झोंक हो गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


