अस्पताल में मचा हड़कंप!, 8वीं की छात्रा बनी मां, सरकारी हॉस्टल में रहती थी…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

13 year old hostel-student gave birth in balaghat

जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 13 साल की नाबालिग छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। बता दें कि सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। इस घटना ने आवासीय छात्रावासों में बच्चियों के स्वास्थ्य परीक्षण और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

अस्पताल में मचा हड़कंप!, 8वीं की छात्रा बनी मां

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसको लेकर छात्रावास अधीक्षिका चैनबती सैयाम को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल ये पूरा मामला बैहर विकासखंड के परसामऊ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का है। जहां पर आठवीं क्लास की 13 साल की पीड़िता पढ़ाई कर रही थी।

सरकारी हॉस्टल में रहती थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, काफी समय से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। अक्सर वो छात्रावास से अनुपस्थित भी रहती थी। लेकिन इसके बावजूद ना तो छात्रा की नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई गई। साथ ही अभिभावकों से समुचित संपर्क भी नहीं किया गया।

छात्रा ने बयान में क्या कहा?

छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके गांव का एक व्यक्ति से उसका संपर्क था। इसी आधार पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना ने बच्चियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य निगरानी और प्रशासनिक जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए है।

ADVERTISEMENTS