इस दिन आएंगे पीएम मोदी हल्द्वानी दौरे पर, होगी विशाल जनसभा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में चुनाव नजदीक आ चुके हैं जिसको देखते हुए भाजपा किसी भी तरह से अपने तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है इसी को लेकर भाजपा के द्वारा देहरादून मेें पीएम नरेन्द्र मोदी की जनसभा के बाद अब पहली बार हल्द्वानी में जनसभा होने जा रही है। इससे पहले पीएम मोदी रुद्रपुर में अपनी रैली कर चुके है लेकिन हल्द्वानी मेें अभी तक उनकी कोई जनसभा या रैली नहीं हुई है। आगामी 24 दिसंबर को पीएम मोदी की जनसभा हल्द्वानी में होगी। यह बात खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। सीएम धामी ने लोगों से हल्द्वानी आने के लिए आमंत्रण भी दिया।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खटीमा में महिला स्वयं सहायता समूहों के ऋण वितरण कार्यक्रम में कहा कि 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने का न्यौता दिया। देहरादून की तरह ही प्रधानमंत्री हल्द्वानी से भी हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सौगात देंगे। 2025 में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में पीएम हर के लिए काम कर रहे है।हल्द्वानी कुमाऊं के जिलों का बड़ा केन्द्र हैं। ऐसे में राजनीतिक समीकरण साधने के लिए पहली बार पीएम मोदी की जनसभा हल्द्वानी में होने जा रही है। यहां से पहाड़ी जिले आसानी से कवर किये जा सकते है। इससे पहले 24 दिसंबर को हल्द्वानी या रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर असमंजस्य बना हुआ था लेकिन रविवार को सीएम धामी ने खटीमा कार्यक्रम में इसे स्पष्ट कर दिया कि जनसभा हल्द्वानी में होगी।

ADVERTISEMENTS