दुर्घटनाओं के दिन मंगलवार को अमर उजाला के यह छायाकार भी हुए चोटिल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

हल्द्वानी में मंगलवार को घटनाएं हुई लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि कोई जान माल का खतरा नहीं हुआ. दिन की शुरुआत के बाद एक खबर रामपुर रोड के बेल बाबा क्षेत्र से आई जब दूध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गाड़ी जानवर के आगे आने से तीन चार पलटिया खा गई लेकिन शुक्र यह रहा कि कोई जान माल का खतरा रहा.

वहीं दोपहर के बाद खबर की कवरेज करने के लिए अमर उजाला की छायाकार राजेंद्र सिंह बिष्ट का पैर सीड़ियों में फिसल गया और वह नीचे गिर जिससे उनके पांव में गंभीर चोट लग गई

उन्हें उपचार करने के लिए शहर के एक हड्डी विशेषज्ञ के पास ले जाया गया जहां एक्स-रे में मालूम हुआ कि उनके घुटने की कटोरी में चोट आई है जिनका ऑपरेशन द्वारा उपचार किया जाएगा उनसे मिलने के लिए पत्रकार जगत के लोगों के अलावा और राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से हल्द्वानी से जुड़े कई लोग अस्पताल पहुंचे. मेयर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला पार्षद विनोद कुमार दानी नेत्र बल्लभ जोशी के अलावा देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह नेगी पत्रकार अमन चौधरी भूपेंद्र रावत हर्ष रावत योगेश शर्मा सर्वेंद्र बिष्ट भाजपा नेता हरीश आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे