अब भारत में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें!, किल्लत के बीच क्या है सरकार का E20 के बाद E85 प्लान?

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से दुनिया तेल की किल्लत का सामना कर रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। इसी किल्लक के बीच भारत सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब देश में E20 के बाद एल्कोहॉल से गाड़ियां(E85) चलाने की तैयारियां हो रही है। हालांकि इस पूरे प्लान को लागू होने में कुछ साल का वक्त लग सकता है। लेकिन इसकी तैयारी सरकार जल्द ही शुरू करने वाली है।
अब भारत में एल्कोहॉल से दौड़ेंगी कारें?
दरअसल सरकार इथेनॉल-20 या E20 के बाद अब भारत में इथेनॉल-85 या E85 फ्यूल से गाड़िया चलाने की प्लानिंग कर रही है। आसान भाषा में समझें तो E85 ऐसा फ्यूल है, जो केवल 15 प्रतिशत पेट्रोल है और 85 प्रतिशत एल्कोहॉल है। बता दें कि ये प्रस्ताव साल 2016 में लाया गया था। हालांकि अब इसपर बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा।
किल्लत के बीच क्या है सरकार का E85 प्लान?
सरकारी अधिकारियों के हवाले से कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा ये कबर दी गई है। जिसके मुताबिक वर्तमान में तेल की किल्लत के चलते सरकार इस प्लान पर अमल करने वाली है।
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि जल्द ही E85 पर ड्राफ्ट रूल सरकार जारी करने वाली है। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ मार्केट में भी इसको लेकर आम सहमति बन गई है। E85 का प्रारंभिक परीक्षण भी शुरू किया जा चुका है।
E85 से वाहनों में जंग लगने का खतरा
E85 या फ्लेक्स फ्यूल कुछ सालों में लॉन्च हो सकता है। हालांकि इसके लिए इंजन में कुछ बदलाव करने होंगे। अगर नॉन-फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में इसका इस्तेमाल होता है तो इसमें जंग लगने का खतरा बन सकता है। साथ ही सील और होज भी खराब हो सकते हैं। वाहन स्टार्ट करने में भी समस्या आ सकती है। सिर्फ निर्मित फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों (Flex Fuel Vehicles) में ही इस E85 का इस्तेमाल किया जा पाएगा।
E85 का ड्राफ्ट तैयार
इसके साथ ही ईटी नाओ की रिपोर्ट के अनुसार एक और अधिकारी के हवाले से बताया गया कि पेट्रोल में 85 प्रतिशत इथेनॉल के मिश्रण की अनुमति का ड्राफ्ट तैयार है। जल्द ही इसको जारी किया जाएगा। बता दें कि इथेनॉल घरेलू स्तर पर गेहूं, गन्ने और अन्य अनाजों से तैयार किया जाता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन