नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह रॉबरी का शिकार, होटल से ये कीमती सामान चोरी
ADVERTISEMENTS
हिंदी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह रॉबरी का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके निजी सामान, जिसमें हीरे की अंगूठी, एक आईफोन और नकदी शामिल है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में उनके होटल रूम से चोरी हो गए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। लूट की घटना तब हुई जब वो मंडी के एक होटल में ठहरे थे। मंडी की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने एएनआई को बताया कि नकदी, आईफोन, स्मार्टवॉच और पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह की हीरे की अंगूठी सहित निजी सामान मंडी के एक होटल से चोरी हो गया, जहां वो रह रहे थे। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा