नैनीताल-क्या आप जानते हैं कौन है उत्तराखंड के सबसे उम्रदराज मतदाता, उम्र सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ख़बर शेयर करें


लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होना है। मतदान के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड का सबसे उम्रदराज मतदाता कौन है और उनकी उम्र कितनी है। आज हम आपको बताते हैं कि कौन है सबसे ज्यादा उम्र वाले मतदाता।

Ad
Ad

स्वामी परमानंद पुरी हैं उत्तराखंड के सबसे उम्रदराज मतदाता
उत्तराखंड के सबसे उम्रदराज मतदाता स्वामी परमानंद पुरी हैं। जिनकी उम्र 135 वर्ष है। स्वामी परमानंद पुरी का दावा करते हैं कि उनके उम्र का व्यक्ति उत्तराखंड ही नहीं पूरी दुुनिया में कोई नहीं है। आपको बता दें कि उनके पास जो वोटर आईडी है उसमें एक जनवरी 2013 को उनकी उम्र 124 वर्ष दर्शाई गई है। इस हिसाब से अभी उनकी उम्र 135 साल है।

135 साल के हैं स्वामी परमानंद पुरी
मतदाता सूची में उनका ईपीआईसी नंबर एपीजी022676, नाम स्वामी परमानंद पुरी उम्र 135 साल, पिता का नाम स्वामी विशुआनंद 57 भीमताल पार्ट नंबर 9, पार्ट सीरियल नंबर 346 सेक्शन नंबर 1 गुनियालेख दर्ज है। 135 साल के स्वामी परमानंद पुरी नैनीताल जिले के भीमताल के रहने वाले हैं।

लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है शिक्षा
मिली जानकारी के मुताबिक स्वामी परमानंद पुरी की समूची शिक्षा लंदन में हुई है। साल 1919 में लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एमडी-एमएस की जिसके बाद वो भारत आ गए। भारत में उन्होंने साल 1920 में स्वास्थ्य विभाग में नैनीताल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। 10 साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने 1930 में सांसारिक माया मोह को छोड़कर संन्यास ले लिया। तब से लेकर अब तक वो सन्यासी की तरह ही जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

ये है उनकी लंबी उम्र का राज
अमर उजाला को दिए गए एक इंटरव्यू में स्वामी परमानंद पुरी ने अपनी लंबी उम्र का राज बताया है। उन्होंने कहा कि संयमित जीवन, सादा भोजन, कार्य के प्रति समर्पण और अनुशासन ही उनकी लंबी उम्र का राज है। वो हर सुबह दो बजे उठ जाते हैं और फिर तीन बजे तक नित्यकर्म करने के बाद सुबह आठ बजे तक ईश्वर का ध्यान करते हैं। जिसके बाद वो  हिंदी और अंग्रेजी के अखबारों को पढ़ने के साथ ही अपने भक्तों से मिलते हैं। दोपहर में भोजन के बाद कुछ देर वो आराम करते हैं। उन्होंने बताया है कि रात में वो साढ़े दस बजे सो जाते हैं।