कल होगा उत्तराखंड में मतदान, चुनाव प्रचार थमा, मतदान संपन्न होने तक रहेगा ड्राई डे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों के लिए पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को यानी कल मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पहले प्रदेश में चुनाव प्रचार थम गया है। मतदान संपन्न होने तक प्रदेश में शराबबंदी रहेगी। मतदान संपन्न होने तक शराब की ना तो बिक्री की जा सकती है और इसे लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

ADVERTISEMENTS

पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना
प्रदेश में मतदान संपन्न कराने के लिए बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना कर दी गईं हैं। आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। आपको बता दें कि आज प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार कर सकते हैं।

11,729 पोलिंग पार्टियां मतदान में लगेंगी
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के मुताबिक कुल 11,729 पोलिंग पार्टियां मतदान में लगेंगी। उन्होंने बताया कि 15 हजार पार्टियां तैयार की गई थी। एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य शामिल हैं। पहले दिन 12 पोलिंग पार्टियां भेजी गई। जिसके बाद बुधवार को 703 और रवाना कर दी गई हैं। जिनमें से पौड़ी गढ़वाल की 181, अल्मोड़ा की 136 और देहरादून की 122 पोलिंग पार्टियां शामिल हैं

ADVERTISEMENTS