नैनीताल : बर्फबारी से लौटी ठंड,सार्वजनिक जगहों पर जलाएं गए अलाव,संबंधित विभाग को अलर्ट पर रहने के एसडीएम ने दिए निर्देश…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जनपद के रामगढ़, मुक्तेश्वर और धानाचुली समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठंड में काफी इजाफा हो गया है। बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, जिससे नैनीताल शहर में ठिठुरन बढ़ गई है।
ठंड से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसे देखते हुए एहतियातन कदम उठाए गए हैं।
इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और जल संस्थान को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS