छोले-भटूरे वाले का खूनी तांडव! ‘एक्स्ट्रा छोले’ मांगने पर संचालक गुप्ता ने कर दिया मर्डर!
एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक फूड स्टॉल पर महज अतिरिक्त छोले मांगने को लेकर भड़की बहस जानलेवा साबित हुई। छोले भटूरे के स्टॉल पर 35 वर्षीय संदीप अपने लिए खाना ले रहे थे, तभी खाने के साथ अतिरिक्त छोले मांगने पर स्टॉल संचालक गुप्ता और उनके बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गाली-गलौज से हिंसक झड़प में बदल गया और गुस्से में आकर दुकानदार ने धारदार चाकू निकालकर संदीप पर हमला कर दिया। आरोपी ने संदीप के पेट, हाथ और कलाई पर चाकू से कई गहरे वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक फूड स्टॉल पर महज अतिरिक्त छोले मांगने को लेकर भड़की बहस जानलेवा साबित हुई। ज्वालापुरी नाले के पास लगे छोले भटूरे के स्टॉल पर 35 वर्षीय संदीप अपने लिए खाना ले रहे थे, तभी खाने के साथ अतिरिक्त छोले मांगने पर स्टॉल संचालक चिंटू गुप्ता और उनके बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गाली-गलौज से हिंसक झड़प में बदल गया और गुस्से में आकर दुकानदार ने धारदार चाकू निकालकर संदीप पर हमला कर दिया। आरोपी ने संदीप के पेट, हाथ और कलाई पर चाकू से कई गहरे वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े।
पेट के बाईं ओर तीन, बाएं हाथ पर तीन और कलाई पर एक गहरा घाव मिला
पुलिस को 26 अक्टूबर को संजय गांधी मेमोरियल (एसजीएम) अस्पताल से सूचना मिली थी कि चाकूबाजी में घायल एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) तैयार करते हुए मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बयान देने के लिए अनफिट घोषित कर दिया। संदीप के पेट के बाईं ओर तीन, बाएं हाथ पर तीन और कलाई पर एक गहरा घाव मिला था। गंभीर स्थिति को देखते हुए संदीप को पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पश्चिम विहार थाना पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) यानी हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, जिसे संदीप के निधन के बाद हत्या की गंभीर धारा 103(1) में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चिंटू गुप्ता को दबोच लिया, जिसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
दिल्ली में तुच्छ बातों पर खूनी संघर्ष का यह कोई अकेला मामला नहीं है। इस घटना से महज कुछ ही दिन पहले उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के प्रताप विहार में भी एक युवक की पार्किंग विवाद को लेकर चाकू मारकर जान ले ली गई थी। वहां संकरी गली में बाइक खड़ी करने को लेकर 4-5 लड़कों से शुरू हुई कहासुनी सीने में चाकू घोंपने तक पहुंच गई थी, जिसमें पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर धरपकड़ कर रही है। पश्चिम विहार की इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर लोगों के अनियंत्रित गुस्से और लगातार बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


