उधमसिंह नगर में भारी बारिश का अलर्ट. स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा जारी पुर्वानुमान अनुसार जनपद सहित राज्य के जनपदों में दिनांक 23-01-2026 से दिनांक 27.01.2026 तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा एवं कुछ स्थानों में भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा जारी पुर्वानुमान अनुसार जनपद सहित राज्य के जनपदों में दिनांक 23-01-2026 से दिनांक 27.01.2026 तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा एवं कुछ स्थानों में भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।अतः विद्यार्थियों के हित एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह आदेश निर्गत किया जाता है कि दिनांक 24 जनवरी, 2026 (शनिवार) को जनपद ऊधमसिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के समस्त विद्यार्थियों तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।उपरोक्त आदेश से किसी भी प्रकार का विचलन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के सुसंगत प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा।नितिन सिंह भदौरिया) जिलाधिकारी / अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर।

कार्यालय जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधम सिंह नगर। दूरभाष नं० 05944-250250/250719 फैक्स नं 250103 टोल फ्री नं० 1077 [email protected] पत्र संख्या 1264/आ०प्र० प्रा०/2025-26 दिनांक 23 जनवरी, 2026

प्रतिलिपिः-निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर।
मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
समस्त, उपजिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर को अनुपालनार्थ प्रेषित।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को अनुपालनार्थ प्रेषित।
जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक / प्रारम्भिक शिक्षा, ऊधमसिंह नगर को अनुपालनार्थ प्रेषित।
जिला सूचना अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को इस निर्देश के साथ प्रेषित की उक्त सूचना के प्रचार-प्रसार हेतु दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, ऊधमसिंह नगर को अनुपालनार्थ प्रेषित ।