Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..देखे Video

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

ब्रेकिंग न्यूज़_ ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में बरसात से दर्जनों घरों को खतरा पैदा हो गया है। बरसाती पानी घरों के नीचे की जमीन खिसका रहा है, जिससे बड़े भूस्खलन की आशंका खड़ी हो गई है। प्रशासन ने तत्काल सभी को सुरक्षित जगह जाने को कह दिया है।


नैनीताल में तल्लीताल के मल्ला कृष्णापुर क्षेत्र में दर्जनों घर बसे हैं, जहां कई लोग रहते हैं। इनमें, सबसे नीचे वाला घर स्व.गरुड़ध्वज जोशी की बेटी दीपा लोहानी का है। स्व.जोशी की बेटी डॉ.कौमुदी जोशी ने बताया कि मल्ला कृष्णापुर में उनके मकान के नीचे सीढ़ीनुमा खेत हुआ करते थे।

मंगलवार की भारी बरसात में घर के नीचे के खेत, बांज का 50 वर्ष पुराना पेड़, माल्टा के पेड़ और बिजली का पुराना खम्बा सब भूस्खलन की भेंट चढ़ गए। बताया कि मंगलवार को उनके घरों में बिजली के नए खम्बे से बिजली नहीं आई, फिर खम्बे में एक स्पार्क के बाद अचानक बिजली आ गई।

उन लोगों ने जिला आपदा प्रबंधन को फोन कर भूस्खलन की सूचना दी, जिसके बाद उनकी तहसीलदार से फोन पर बात हुई और वो आज मौका मुआवना के लिए पहुंच गए। उन्होंने कहा कि घर की पुरानी दरारों को कल ही भरा है।


भूस्खलन से स्व.गरुड़ध्वज जोशी की बेटी दीपा लोहानी के साथ कई अन्य घरों को भी सीधा खतरा है। उनके मकान में किराएदार अधिवक्ता गजेंद्र सिंह बर्गली, चालक चंदन सिंह, छात्र प्रह्लाद कुमार, कॉलेज की छात्रा अर्पिता व दो अन्य लड़कियां रहती हैं।


बरसात के दौरान पानी की रफ्तार तेज होने से घर के नीचे की जमीन लगातार कट रही है, जिससे बुनियाद खोखली होती जा रही है। अब, खाई के ऊपर खड़े मकान को भारी खतरा हो गया है। प्रशासन ने मौका मुआयना कर सभी को स्वयं सुरक्षित जगह शिफ्ट होने को कहा है। इसके विपरीत पीड़ितों ने प्रशासन से उनके मकानों को बचाने के लिए ठोस प्रबंधन करने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS