नैनीताल -जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

सीएम धामी एवम डीजी सूचना ने जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Nainital | Uttarakhand : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर पत्रकरों एवम सूचना विभाग में शोक की लहर ब्याप्त है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से सूचना विभाग में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार आज शनिवार को छुट्टी होने की वजह से उन्होंने स्वर्गीय पत्रकार कृष्ण गुप्त
के घर उनकी मृत्यु उपरांत उनके परिजनों को शासन की ओर से आए हुए चेक को वितरित करना था इसलिए उन्होंने पत्रकार और मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला को साथ चलने के लिए कहा तथा साथ ही यह भी कहा कि मैं बाइक से आपके घर पर आ रहा हूं और आपके साथ ही गाड़ी में चलेंगे इसके बाद जैसे ही वह घर से बाहर निकले गेट से अपना स्कूटर बाहर निकाल तो गेट बंद करने के बाद उन्हें अचानक चक्कर आ गया गिर पड़े लेकिन गली में किसी के मौजूद नहीं रहने की वजह से वह कुछ मिनट तक अच्छी थी पड़े रहे इसके बाद गली में कुछ लोगों के आने के बाद इसकी सूचना परियों को दी गई उसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

पत्रकारों के बीच लोकप्रिय सूचना अधिकारी की गिरजा शंकर जोशी काफी खुले मिले रहते थे तथा किसी भी कार्य के लिए वह कभी मन नहीं करते थे वह पत्रकारों के बीच में दोस्ताना संबंध बनाए रखते थे । उनके असमय जाने से पत्रकार जगत को काफी झटका लगा है ।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS