नैनीताल आ रहे पर्यटक की कार मै बोल्डर गिरा मौत, पत्नी गंभीर एसकेटी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

एसकेटी कालाढूंगी

ADVERTISEMENTS

पर्यटकों का नैनीताल आना लगातार बना हुआ है। हरियाणा पंजाब राजस्थान और उत्तर प्रदेश कि लोग यहां सैर करने पहुंच रहे हैं लेकिन बारिश होने से पत्थर गिर रहे हैं जिसका नुकसान कभी भी किसी को भी हो सकता है । ऐसा ही एक मामला नैनीताल के पास बजून गांव में घटा ।

जहां एक पर्यटक दंपत्ति जो वाया कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जा र रहे थे की अचानक से एक बोल्डर उनके कार् के ऊपर गिर गया जिससे कार चालक पर्यटक की मौके पर मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने कटर के माध्यम से कार को काट कर कार में से महिला को निकाला ।तथा अस्पताल में पर्यटक नेवही दम तोड़ चुके पर्यटक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया इसके साथ ही उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई।

पुलिस ने जानकारी दी कि यह पर्यटक दंपत्ति हरियाणा से आ रहे थे और नैनीताल में इनका ठहरने का विचार था साथ ही मुक्तेश्वर में बसने का इरदभी था। लेकिन बीच में यह घटना घट गई मृतक पर्यटक का नाम हनुमान तलवार 55 पुत्र रविन्द्र तलवार निवासी गुरूग्रामतथा पत्नी का नाम मीना तलवार है।

ADVERTISEMENTS