हल्द्वानी उप कारागार में बंद कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी के उप कारागार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के खड़कपुर देवी मंदिर निवासी 27 वर्षीय कैदी लाली सिंह बीमार चल रहा था जिसकी ज्यादा तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन के द्वारा 7 जुलाई को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
बताया जा रहा है कि कैदी पर चोरी के कई मामलों में मुकदमे दर्ज थे। जो 9 सितंबर 2020 से हल्द्वानी जेल में बंद था।जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि कैदी की मौत की सूचना जिला प्रशासन और उसके परिजनों को दे दी गई है। लाश के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


