Nainital Breaking-कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत,रेस्क्यू जारी

ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल से जुड़े भूमियाधार में स्कॉर्पियो गाड़ी 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि घटना में एक युवक की मौत हो गई और चार युवक हो गए। एक घायल गाड़ी में ही फंसा राह गया जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
घायलों को भवाली सी.एच.सी.सेंटर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन, एस.डी.आर.एफ., ज्यूलिकोट पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। स्थानीय निवासियों ने विषम परिस्थितियों वाले इस क्षेत्र में अंधेरे के बावजूद रैस्क्यू में मदद की है।पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें
नैनीताल में ज्यूलिकोट से भवाली को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन में आज शाम एक स्कार्पियो कार संख्या एच.आर.36 ए.पी.2156 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दिल्ली से कैंचीधाम दर्शन को निकले युवकों की काले रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय गाड़ी कैंचीं धाम से लौटकर हलद्वानी की तरफ जा रही थी। रैस्क्यू टीम ने दो लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला, जबकि एक युवक गाड़ी में ही फंसा रह गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


