nainital बर्ड वॉचिंग के हैं शौकीन तो आ जाएं नैनीताल, ये है बेस्ट समय जब कर सकते हैं पक्षियों का दीदार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल को सरोवर नगरी के नाम से जाना जाता है। जो अपनी झीलों के लिए देश के साथ ही दुनियाभर में भी मशहूर है। लेकिन अगर आप बर्ड वॉचिंग के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप अलग-अलग प्रजाति के पक्षियों के दीदार कर सकते हैं।

Ad
Ad

बर्ड वॉचिंग के हैं शौकीन तो आ जाएं नैनीताल
नैनीताल में पक्षियों का अनोखा संसार है। जो पक्षी प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यहां हर साल पक्षियों की खूबसूरत तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने के लिए हजारों बर्ड वॉचर पहुंचते हैं। सिर्फ देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बर्ड वॉचर नैनीताल पहुंचते हैं।

पंगोट, सातताल और चांफी बर्ड वॉचरों की पसंदीदा जगह
नैनीताल के पंगोट, सातताल और चांफी के जंगल बर्ड वॉचरों के पसंदीदा स्थान हैं। इन स्थानों पर हर मौसम में अलग-अलग प्रजाति की चिड़ियाएं देखने को मिलती हैं। गर्मी और जाड़ों में अलग-अलग प्रजातियों के प्रवासी पक्षी देश ही नहीं विदेशों से यहां पहुंचते हैं। बता दें कि यहां पर भारत के अलावा भूटान, यूएई, कतर, ओमान, सऊदी अरब, ब्रिटेन, इजराइल से भी बर्ड वॉचर यहां पहुंचते हैं।

बर्ड वॉचिंग के लिए ये समय है बेस्ट
बर्ड वॉचिंग के लिए अप्रैल से जून और अक्तूबर से जनवरी तक का समय सबसे बेस्ट होता है। इस दौरान आप यहां कई प्रजाति के पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। नैनीताल के सातताल में आप रूफर्स पाटराइज, ग्रीन मैगपाई, लांगलेट ब्लाडबिल, स्कैलीथ्रस, ब्राउन फिश आउल, ब्राउन वुड आउल, यूरेशियन वुड काक, रूफस ब्लिड नेलटावा, खलीज फिजेंट जैसे कई बर्ड देख सकते हैं।

जबकि चांफी जो कि खुटानी-लोहाघाट मार्ग में स्थित है यहां पर आप ब्राउन डिप्पर, लिटिल फाक्टेल, स्पाटेड फाक्टेल, टोनी फिश आउल प्रजाति की बर्डस कोदेख सकते हैं। इसके साथ ही पंगोट में आप चीर फीजेंट और कोकलाज की तस्वीरें अपने कैमरे में कैट कर सकते हैं।