प्रेम जाल में ऐसा फंसी मुस्लिम लड़की! प्रेमी ने दी बद से बदतर मौत, दफनाना तो छोड़ो शक्ल देखने भी नहीं पहुंचा परिवार
UP Crime | Love Affair: अलीगढ़ के इगलास में 11 अगस्त को एक गौशाला के पास महिला की लाश मिली थी जिसके बाद इस में की गुत्थी अब सुलझ गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतक महिला की पहचान असम की रहने वाली 28 साल की मनोवारा बेगम उर्फ़ मोना के रूप में हुई है.
UP Crime | Aligarh Murder Case: अलीगढ़ के इगलास में 11 अगस्त को एक गौशाला के पास महिला की लाश मिली थी जिसके बाद इस में की गुत्थी अब सुलझ गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतक महिला की पहचान असम की रहने वाली 28 साल की मनोवारा बेगम उर्फ़ मोना के रूप में हुई है. बता दें कि उसके प्रेमी, मथुरा के राया के रहने वाले विकास सिंह को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है. उसने मनोवारा के सिर पर ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
शक्ल देखने भी नहीं पहुंचा परिवार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दी, लेकिन वो अपनी बेटी की लाश को लेने नहीं आए. वहीं फिर सोमवार को ‘मानव उपकार संस्था’ ने अलीगढ़ के नुमाइश कब्रिस्तान में उनको दफना दिया. मनोवारा की माँ और चार बहनों ने वीडियो कॉल के ज़रिए दफनाने की सभी रस्में निभाई.
नौकरी की तलाश में आई थी युवती
कोतवाली पुलिस के अनुसार, असम के नागाँव ज़िले की रहने वाली मनोवारा बेगम तीन साल पहले मथुरा के होटल रॉयल में हाउसकीपिंग का काम करने आई थी. मथुरा के राया इलाके का रहने वाला विकास सिंह भी उसी होटल में काम करता था. वहाँ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए. लगभग डेढ़ साल पहले पुलिस ने होटल में छापा मारा, जिससे होटल बंद हो गया और मनोवारा की नौकरी चली गई. नौकरी की तलाश में वह अपनी बहन के साथ रहने के लिए लखनऊ चली गई.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



अंकिता के हत्यारों की जमानत याचिका पर कोर्ट से आया यह फैसला