मुखानी थाना- महिला/बालिका सुरक्षा को लेकर प्रशासन की अलर्ट,शराब तस्कर पर बड़ी कार्यवाही,दबिश के दौरान तस्कर फरार देखिए वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt.com

ADVERTISEMENTS

महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है जिलाधिकारी के निर्देश अंतर्गत महिला और बालिका सुरक्षा के नोडल अधिकारी के तौर पर नगर आयुक्त रिचा सिंह ने एसडीम हल्द्वानी राहुल शाह के साथ फतेहपुर में छापा मार कर अवैध रूप से देसी भट्टी की कच्ची तथा अंग्रेजी शराब पकड़ी ।

दबिश के दौरान तस्करी का आरोपी रामलाल फरार हो गया उसके खिलाफ फेरारी का मुकदमा आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया जा रहा है फिलहाल यहां पर छापे के दौरान एक दर्जन से अधिक कच्ची भत्ते की शराब डेढ़ दर्जन के करीब अंगूर मार का कच्ची शराब तथा एक दर्जन से अधिक अंग्रेजी शराब के पोव बरामद हुए।

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन अंतर्गत महिला सुरक्षा और बालिका के तहत यहां पर छापेमारी की गई तथा कच्ची शराब विक्रय करने वाला रामलाल मौके से फरार हो गया है आबकारी विभाग को बुलाकर करवाई की गई है तथा आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा वही महिला सुरक्षा की नोडल अधिकारी रिचा सिंह ने बताया कि विभिन्न तरह के कार्यशाला में छोटी बच्चियों द्वारा उन्हें कई स्थान चिन्हित कर आए थे जहां उन्हें बताया गया कि यहां पर अराजक तत्व तथा आपत्तिजनक वस्तुएं बिक्री की जाती है जिसके बाद वहां से गुजरने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है किसी के तहत आज यह बड़ी कार्रवाई की गई है वही आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र कृष्ण ने बताया कि यहां पर मिली शराब को हमने अपने कब्जे में ले लिया है फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा तथा इस पर निगरानी रखी जाएगी दोबारा इस तरह की अवैध शराब की बिक्री करने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी जिला प्रशासनकी टीम सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट समेत आबकारी के कई उप निरीक्षक भी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS