शादी के एक महीने बाद ही लापता हुई Monalisa!, फेक है पति फरमान की वीडियो, जानें सच्चाई

ख़बर शेयर करें

 

Monalisa Missing Fake Viral Video

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी शादी के बाद से एक बार फिर विवादों में आ गई। हाल ही में मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी रचाई। दोनों ने केरल के एक मंदिर में शादी की। उस समय मीडिया को दिए इंटरव्यू में मोनालिसा ने बताया था कि वो 18 साल की हैं।

हालांकि कुछ समय पहले ही पता चला कि वो नाबालिग हैं और वो महज 16 साल की हैं। इसी बीच खबर आई कि मोनालिसा लापता हो गई है। शादी के महज एक महीने बाद वो कहीं भाग गई है। इसको लेकर पति फरमान की भी वीडियो वायरल हो रही है। हांलाकि अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है।

शादी के एक महीने बाद ही लापता हुई Monalisa!

दरअसल जब से मोनालिसा के नाबालिग होने की खबर सामने आई है तब से ही ये खबर फैल रही है कि मोनालिसा लापता हो गई है। एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स खुद को मोनालिसा का पति कहकर बोल रहा है कि मोनालिसा भाग गई है। उसका पता नहीं चल पा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल गई। हालांकि अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई है।

फेक है पति फरमान की वीडियो Monalisa Missing Fake Viral Video

दरअसल वीडियो में जो शख्स है वो मोनालिसा का पति नहीं है। बल्कि उसकी तरह दिखाने वाला कोई और है। अब ये साफ भी हो गया है कि वायरल वीडियो में वो शख्स फरमान नहीं है। शख्स का नाम अरविंद कुमार जोशी है। अरविंद ने ये वीडियो सिर्फ मजाक के तौर पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में अपलोड़ की।

View this post on Instagram

A post shared by Avi Patwari (@avi_patwari)

‘एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया था वीडियो’

इस बात की जानकारी खुद अरविंद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बताई। उसने कहा कि वो बलोतरा राजस्थान का रहने वाला हैं। वो बोले, “मेरा मकसद नहीं था वो वीडियो बनाने का। मैंने सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बनाया था। आप जो फरमान मुझे समझ रहे वो मैं नहीं हूं।”

मोनालिसा के भागने वाली वायरल वीडियो में था क्या?

दरअसल वायरल वीडियो में अरविंद कहते है, “फैंस मोनालिसा का यहां अजमेर में पता नहीं लग पाया है। मैं अब जोधपुर जा रहा हूं. जोधपुर में पता करेंगे। अगर किसी को पता चले कि मोनालिसा कहां पर हैं और किसी ने कहीं देखा हो तो मुझे बताए।” हालांकि, अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है