एमएनए सीएस मर्तोलिया कार्यमुक्त निगम कर्मी आज देंगे विदाई

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

Ad
Ad

नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी सीएस मर्तोलिया नगर निगम से कार्य मुक्त होंगे।मर्तोलिया काअल्मोड़ा एडीएम पद पर तबादला हुआ है। नगर निगम में विगत 3 वर्षों से बढ़िया कार्यकाल के बाद आज निगम कर्मी उन्हें विदाई देंगे

मर्तोलिया के कार्यकाल कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं । उन्होंने कोविड काल में निगम की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद निगम कर्मियों को वेतन में दिक्कत नही आने दी। इसके आलावा सफाई कर्मचारियों के आंदोलन में भी उचित मध्यस्थता कर बत्तर होती सफाई व्यवस्था वापस को पटरी पर ला दिया।

उन्होंने विज्ञापन होर्डिंग का टेंडर जो सिर्फ 30 लाख का होता था उसे बढ़ा कर ढाई करोड़ कर दिया। कई नीतिगत बुनियादी मामलो पर सफलता प्राप्त की। निगम के अनावश्यक खर्चो में कटौती कर देनदारी को कम किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका एरियर समेत भत्तों का भुगतान किया