खानपुर में विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन आमने-सामने, फिर जुबानी जंग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

खानपुर विधानसभा में वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच जुबानी जंग तेज हो …और पढ़ें

ADVERTISEMENTS
खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन. File Photo
खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन. File Photo

, रुड़की। खानपुर विधानसभा में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। खानपुर विधायक एवं पूर्व विधायक के बीच छिड़ी जुबानी जंग में स्थिति आक्रामक होती जा रही है। अब विधायक उमेश कुमार ने भी पूर्व विधायक को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जवाब दिया है।

दो दिन पहले खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने इंटरनेट मीडिया पर बयान दिया था कि वह भाजपा से खानपुर एवं लक्सर के दो टिकट मांग रहे हैं। यदि पार्टी ने टिकट दिया तो ठीक नहीं तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

इसी बीच खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अकेले खानपुर लक्सर से ही क्यों वह हरिद्वार ग्रामीण, हरिद्वार, रुड़की, झबरेड़ा, भगवानपुर सभी सीट से चुनाव लड़ें।

लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक कोई एक दस्तावेज दिखा दें, जिसमें उनको संबोधित करते हुए सिडकुल की स्थापना व अस्पताल या पुल को लेकर कोई पत्र हो। केवल बयानबाजी से कुछ नहीं होगा।

पुलिस प्रशासन की बढ़ी चुनौती

रुड़की : इंटरनेट मीडिया पर विधायक एवं पूर्व विधायक के बीच शुरू हुई जुबानी जंग से अब स्थिति तनावपूर्ण होने लगी है।

वर्ष 2025 के जनवरी माह में भी दोनों के बीच कुछ इसी अंदाज में जुबानी जंग शुरू हुई थी, जिसका नतीजा यह रहा कि 26 जनवरी को पूर्व विधायक ने खानपुर विधायक के आवास पर जाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बाद में इस मामले में मुकदमे भी दर्ज हुए। पुलिस के लिए दोनों के समर्थकों को तब शांत करना बड़ा चुनौती बना था।

ADVERTISEMENTS