सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, हर तरफ मची अफरा-तफरी, घरों से निकलकर बाहर भागे लोग
Nepal Earthquake Today: नेपाल में गुरुवार सुबह 4:30 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए।
गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। धरती हिलते ही लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि भूकंप सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सुबह सात बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
Nepal Earthquake Today: नेपाल में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। धरती हिलते ही लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि भूकंप सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सुबह सात बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 73 किलोमीटर नीचे था। इसकी लोकेशन 27.671 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.987 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज की गई। यह जगह भारत के सिक्किम में स्थित युकसोम से करीब 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है। गौर करने वाली बात यह है कि इस सप्ताह नेपाल में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
पिछले शुक्रवार को भी हिली थी धरती
नेपाल में इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी भूकंप आया था। उस समय हुम्ला जिले में सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट पर 4.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का असर आसपास के मुगु और बाजहांग जिलों में भी देखने को मिला था। हुम्ला जिला कर्णाली प्रांत में आता है और काठमांडू से करीब 700 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
आखिर क्यों आते हैं भूकंप के झटके?
भूकंप (Earthquake) आने की सबसे बड़ी वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल है। दरअसल, पृथ्वी की बाहरी परत कई बड़ी और छोटी प्लेटों में बंटी हुई है। ये प्लेटें लगातार बेहद धीमी गति से खिसकती रहती हैं। कई बार इनके आपस में टकराने, एक-दूसरे से दूर जाने या रगड़ खाने से धरती के भीतर ऊर्जा जमा होने लगती है।
जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है तो जमीन में कंपन पैदा होता है, जिसे भूकंप कहते हैं। प्लेटों के मिलने और खिसकने वाले क्षेत्रों को फॉल्ट लाइन कहा जाता है। आमतौर पर भूकंप का असर इसके केंद्र के आसपास ज्यादा महसूस होता है, लेकिन तीव्रता अधिक होने पर झटके दूर-दराज के इलाकों तक भी पहुंच सकते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


