Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 12 November 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 12 नवंबर गुरुवार को फिर से बदलेगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार आज विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहेगा।

ADVERTISEMENTS

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। Aaj Ka Mousam 

आज 12 नवंबर गुरुवार को मौसम

राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने कल यानी 12 नवंबर को 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 11 नवंबर से 16 नवंबर तक सुबह के समय कोहरा या धुंध रहने की बात कही गई है। Aaj Ka Mousam

कल दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध या हल्का कोहरा रहने की संभावना है। 

कल उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों ही क्षेत्रों में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। बिहार में भी कल मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में अगले तीन-चार दिन मौसम आमतौर पर सूखा रहने की संभावना है हालांकि 14-15 नवंबर को कुछ भागों में बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है। 

बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर को एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके चलते तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम केंद्र ने शिवगंगा, रामनाथपुरम, तूतीकोरिन और तिरुनेलवेली जिलों में  भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। Aaj Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मौसम बदल गया है। यहां कल भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश के साथ ही ओलावृष्टि, तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में कल बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड में कल कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में कल कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने आ सकता है। Aaj Ka Mousam

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश: जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल।

मध्यम बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,  त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप। Aaj Ka Mousam

हल्की बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल।

ADVERTISEMENTS