फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, 7 रुपए तक कम हुए दाम, जानिए आज एक लीटर का आपके शहर में क्या है रेट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Petrol Diesel Price Today 12 November 2026: महंगाई से परेशान लोगों को सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर राहत दी है।12 नवंबर से पेट्रोल 335 रुपये और डीजल …

Petrol Diesel Price Today 12 November 2026: महंगाई की मार झेल रही जनता को पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर राहत भरी खबर दी है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। बता दें कि पिछले 12 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल के रेट में 7वीं बार कमी की गई है। सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। पिछले 12 दिनों में पाकिस्तान में पेट्रोलज 43 और 29 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि आज सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितन कटौती की गई है और आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?

ADVERTISEMENTS

पेट्रोल 3 और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की तेल और गैस नियामक प्राधिकरण ओगरा ने गुरुवार 12 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट का नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटि​फिकेशन के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3 रुपए की कमी की है। वहीं, डीजल के रेट में 7 रुपए की कटौती की गई है। नए रेट जारी होने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 335 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल के लिए ग्राहकों को 364 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा। ज्ञात हो कि इसी महीने की पहली तारीख को पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्रमश: 377.91 और 402.96 रुपए प्रति लीटर था। नई दरें गुरुवार यानी 12 नवंबर से लागू हो गई हैं।

खर्च घटाने किए गए उपाय

ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच पाकिस्तान सरकार ने खर्च कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके तहत बाजारों को रात 9 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, सरकारी वाहनों के लिए ईंधन आवंटन में तीन महीने के लिए 50 प्रतिशत की कटौती की गई है। सरकार अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव के आधार पर ईंधन के दाम तय कर रही है। पेट्रोल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर आम लोगों, खासकर मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग पर पड़ता है। वहीं, डीजल महंगा या सस्ता होने से माल ढुलाई, सार्वजनिक परिवहन और बिजली उत्पादन की लागत भी प्रभावित होती है।

1 से 12 नवंबर तक पेट्रोल-डीजल के दाम

तारीखपेट्रोल (रुपये/लीटर)बदलावडीजल (रुपये/लीटर)बदलाव
1 नवंबर377.91—402.96—
2 नवंबर377.91कोई बदलाव नहीं402.96कोई बदलाव नहीं
3 नवंबर374.51-3.40395.20-7.76
4 नवंबर369.06-5.45391.52-3.68
5 नवंबर362.00-7.06387.81-3.71
6 नवंबर352.59-9.41382.25-5.56
7 नवंबर346.00-6.59378.00-4.25
8 नवंबर346.00कोई बदलाव नहीं378.00कोई बदलाव नहीं
9 नवंबर346.00कोई बदलाव नहीं378.00कोई बदलाव नहीं
10 नवंबर346.00कोई बदलाव नहीं378.00कोई बदलाव नहीं
11 नवंबर338.00-8.00371.00-7.00
12 नवंबर335.00-3.00364.00-7.00
ADVERTISEMENTS