खनन निदेशक लेघा ने अवैध कारनामे वाले भंडारण पर कसा शिकंजा

ख़बर शेयर करें

पांच रिटेल के भंडार किए निरस्त

   निदेशक खनन राजपाल लेघा ने हरिद्वार में कई रिटेल भंडारण की चेकिंग की । नियमों के विरुद्ध कार्यवाही करने के चलते पांच भंडारण पर गाज गिर दी।
 निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की अगुवाई में अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण की छापेमारी के सघन अभियान के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में रिटेल भण्डारणों पर की गई छापेमारी के उपरान्त भण्डारण नियमावली में प्राविधानित नियमों के अन्तर्गत एक खनन सत्र में 02 बार से अधिक अवैध अनियमितता पाये जाने पर निदेशक श्री राजपाल लेघा द्वारा निम्न 05 रिटेल भण्डारण निरस्त कर दिये गये हैंः-
  1. श्री राकेश कुमार पुत्र श्री प्रेम कुमार, नि0 जैतपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार के पक्ष में ग्राम रामपुर रायघटी, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार में स्वीकृत रिटेल भण्डारण।
  2. मैसर्स चैहान ट्रेडिंग कम्पनी प्रो0 श्री रोहित पुत्र श्री अभय राम, ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार के पक्ष में ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार में स्वीकृत रिटेल भण्डारण।
  3. श्री अमरदीप रणावत पुत्र श्री रणवीर सिंह रणावत, नि0 128 बैंक कालोनी, पो0 अजबपुर कलां, देहरादून के पक्ष में ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार में स्वीकृत रिटेल भण्डारण।
  4. मैसर्स माॅ दुर्गा इन्टरप्राईजेज प्रो0 श्रीमती कविता पत्नी श्री नन्दकिशोर, कबूलपुर रायघटी, जनपद हरिद्वार के पक्ष में ग्राम भिक्कमपुर, तहसील लक्सर, जनपद हरिद्वार में स्वीकृत रिटेल भण्डारण।
  5. श्रीमती राबिया अन्सारी पत्नी श्री जुल्फकार अन्सारी, नि0 ग्राम भिक्कमपुर, जीतपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार के पक्ष में ग्राम भिक्कमपुर, तहसील लक्सर, जिला हरिद्वार में स्वीकृत रिटेल भण्डारण। उपरोक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में विभाग के निदेशक श्री राजपाल लेघा का स्पष्ट कहना है कि विभाग प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण रखे जाने की सरकार की नीति/नियमों का कडाई से पालन करा रहा है, इसमें 02 बार से अधिक अवैध अनियमितता करने वाले लोगो पर शक्ति से कार्यवाही की जा रही है, किसी भी दशा में अवैध अनियमितता को विभाग स्तर पर बक्शा नहीं जायेगा और आगे भी सरकार के राजस्व को बढाये जाने के उद्देश्य से अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण की शिकायत आदि पर इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।