Haldwani निजीकरण हटाने के मांग पर अड़े खनन कारोबारी, CM के दौरे का किया विरोध, पुलिस से हुई झड़प

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर थे। इस दौरान गोला खनन कारोबारियों ने सीएम का विरोध किया। खनन कारोबारी मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोक लिया।

ADVERTISEMENTS

खनन कारोबारियों ने किया सीएम के दौरे का विरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज हल्द्वानी दौरा था। इस दौरान खनन कारोबारियों ने खनन के निजीकरण हटाने की मांग को लेकर सीएम का विरोध किया। खनन कारोबारी सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोक लिया।

निजीकरण हटाने के मांग पर अड़े खनन कारोबारी
बता दें प्रदर्शन में कारोबारियों के अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कारोबारियों ने खनन के निजीकरण और फिटनेस सेंटर को निजी हाथों में देने का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कारोबारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात था।

ADVERTISEMENTS