यहां पलट गया दूध का कैंटर सड़क पर दूध ही दूध
ADVERTISEMENTS
भवाली skt.com
अल्मोड़ा हाईवे मे रातीघाट के पास हल्द्वानी से दूध की गाड़ी आज अल्मोड़ा हाईवे के पास पलट गई है जिसमें कई कैरेट दूध सड़क पर गिर गया और खराब हो गया ।
हल्द्वानी से कैंटर आनंदा कंपनी का दूध लेकर अल्मोड़ा की ओर निकला था की रातीघाट के पास दूध की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।
जिसमें कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और क्रेन के जरिए कैंटर को सड़क के किनारे किया जा रहा है और कैंटर में रखे दूध के कैरेट को भी दूसरी कैंटर में रखने की व्यवस्था की जा रही है और उसके बाद उसे सप्लाई के लिए अल्मोड़ा की ओर भेजा जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


