मौसम विभाग ने कई जिलों में किया भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


आज भारी बारिश के चलते नबाबी रोड़ महेश नगर रोड़ पर लबालब पानी भर गया देखते ही देखते रोड़ के किनारे स्कूटी कारे डूबने लगी कॉलोनी निवासियों का कहना है।हल्की सी बारिश ये समस्या बनी रहती है।कई बार अधिकारियों को नगरनिगम को समस्या के सम्बंध में अवगत करवाया है। फिर समस्या से निजात नही मिल सका । हल्द्वानी की अधिकांश गलियों का ये ही हाल था ।

ADVERTISEMENTS


वही मौसम विभाग के द्वारा कई जिलों में भारी बारिश में अलर्ट किया है और मानसून के महीने में बारिश के कारण बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट सही साबित भी हुआ। राजधानी देहरादून से लेकर राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है।चमोली में बारिश रविवार रात से सोमवार सुबह तक जारी है।

ADVERTISEMENTS