सपा सेंटर की आड़ में चलता मिला देह व्यापार, 3 गिरफ्तार, एक फरार,2 कों दिलाई मुक्ति,#sexuval haresment

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

यहां जिले के भगवानपुर कस्बे में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे को शिनाख्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही फरार स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

भगवानपुर थाने के नजदीक जिला पंचायत की मार्केट में स्पा सेंटर की आड़ दे व्यापार चलने की सूचना के बाद पुलिस ने यहां दबिश दी तो अफरा तफरी मच गई स्पा सेंटर संचालक बिट्टू निवासी भगवानपुर वहां से फरार हो गया. जबकि दे व्यापार करते पकड़े गए दो लोगों समेत स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

थाना भगवानपुर के निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने रेड डाली तो दो महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य करते हुए 3 लोग पकड़े गए जानकारी के अनुसार प्रवीण चौधरी निवासी खेड़ा जिला पाली राजस्थान, नासिर निवासी खेलपुर भगवानपुर तथा शिवा निवासी दयानंद नगर शामली मेरठ के साथ ही स्पा सेंटर संचालक बिट्टू निवासी भगवानपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. तथा इन महिलाओं को इनके चुंगल से मुक्त कराया गया महिलाओं का कहना था कि मसाज सेंटर की आड़ में उनसे अनैतिकदेह कार्य जबरन कराया जाता है. पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है.

ADVERTISEMENTS