खुशखबरी! सहारा का फंसा पैसा वापस पाने की 50 हजार वाली सीमा खत्म

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनका सहारा इंडिया (Sahara India) में पैसा फंसा हुआ है और जिन्हें रिफंड मिलने का बेसब्री से इंतजार है, तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसकी जानकारी खुद सरकार की तरफ से दी गई है। सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशकों के लिए सहकारिता मंत्रालय (Ministry of Cooperation) द्वारा जारी यह नया अपडेट बड़ी राहत देने वाला है।

ADVERTISEMENTS

दरअसल, मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह साफ कर दिया है कि अब जमाकर्ता सिर्फ 5,0000 रुपये या 10 लाख रुपये तक के रिफंड के लिए बाध्य नहीं हैं, बल्कि वे अपनी पूरी फंसी हुई रकम के लिए क्लेम कर सकते हैं। यानी सरकार ने पहले लागू की गई अधिकतम 50,000 रुपये की सीमा को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है।

परेशान निवेशकों के लिए नए हेल्पलाइन नंबर जारी

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर निवेशकों की सुविधा के लिए 3 नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों की मदद से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय आने वाली तकनीकी दिक्कतों और शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा सकेगा। मंत्रालय द्वारा जारी नए हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित हैं:

  • 011 44716198
  • 011 44716498
  • 011 44716887

सहकारिता मंत्रालय द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 तक सहारा के जमाकर्ताओं को 9,585 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कुल 10,000 करोड़ रुपये की राशि रिफंड पोर्टल के जरिए लौटाई जानी है, जिसकी अंतिम समयसीमा 31 दिसंबर 2026 तय की गई है।

रिफंड पाने के लिए कैसे करें अप्लाई?

अगर आप अपने फंसे हुए पैसे वापस पाना चाहते हैं, तो इन आसान प्रक्रियाओं का पालन करें:

  • सबसे पहले केंद्रीय सहकारिता समिति रजिस्ट्रार (CRCS) के आधिकारिक सहारा रिफंड पोर्टल पर जाएं।
  • यह सुनिश्चित कर लें कि आपका आधार कार्ड आपके एक्टिव मोबाइल नंबर और बैंक खाते से अनिवार्य रूप से लिंक हो।
  • इसके अलावा, जिन निवेशकों का क्लेम पहले किसी कारणवश रिजेक्ट हो गया था, वे अब नए अपडेटेड पोर्टल पर जाकर ‘Resubmission Login’ के विकल्प के जरिए सही दस्तावेजों के साथ दोबारा क्लेम सबमिट कर सकते हैं।
ADVERTISEMENTS