उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल!, कई अधिकारियों के तबादले

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

Uttarakhand Police Department, several officers transferred

उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किए है। साथ ही नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। देखिए लिस्ट

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल!, कई अधिकारियों के तबादले

जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय से हटाकर कुंभ मेला महानिरीक्षक बना दिया गया है। इसके अलावा टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल को अब कुंभ मेला का वरिष्ट पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।

‘लेडी सिंघम’ श्वेता चौबे की फील्ड में वापसी

लेडी सिंघम के नाम से जाने जाने वाली श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय के सेनानायक पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब टिहरी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Uttarakhand news

तृप्ति भट्टाचार्य को मिली ये जिम्मेदारी

तृप्ति भट्टाचार्य अब तक क्राइम अगेंस्ट वुमन/सीनियर सिटीजन में पुलिस अधीक्षक थीं। उन्हें अब आईआरबी द्वितीय का सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्देश दिए गए है कि सभी अधिकारी तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करेंगे

ADVERTISEMENTS