उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के हुए तबादले, लिस्ट देखें

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।उप पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में जनपदों और मुख्यालय स्तर पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को जनपद से मुख्यालय, तो कुछ को मुख्यालय से मैदानी क्षेत्रों में तैनाती दी गई है। उप पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

वहीं शासन स्तर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को यातायात, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय, पीएसी, एसटीएफ, विजिलेंस और जनपदों में नई तैनाती दी गई है। पदोन्नति के बाद भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन