Wow Momo में लगी भीषण आग, झुलसे लोग, हड्डियां और खोपड़ियां ही बची, अब तक 25 शव बरामद

ख़बर शेयर करें

wow-momo-godown-fire-death-toll update

Wow Momo के गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बंगाल का ये अग्निकांड (wow momo godown fire) इतना भयानक था कि अभी तक शवों की पहचान करना संभव नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में लोग बहुत बुरी तरह जल चुके हैं। कईयों की तो सिर्फ हड्डियां और खोपड़ियां ही बची है। पहले मरने वालों की संख्या 13 थी। हालांकि अब बढ़कर 25 हो चुकी है।

bengal

Wow Momo में लगी भीषण आग, झुलसे लोग, हड्डियां और खोपड़ियां ही बची,

दरअसल ये पूरा मामला कोलकाता के नरेंद्रपुर के नजीराबाद इलाके का है। Wow! Momo (वॉव मोमो) में भीषण आग लगने के बाद पुलिस आउटलेट के दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शिनाख्त करने में काफी दिक्कत आ रही है। बॉडी काफी ज्यादा झुलस चुकी है। पुलिस अब डीएनए जांच का सहारा ले रही है।

bengal

wow momo godown fire में अब तक 25 शव बरामद

दरअसल ये आग 26 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में Wow! Momo के गोदाम में लगी। अभी तक चार-पांच दिन बाद भी आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। मलबे औऱ खंडहर में राहत दल जिंदगियों को खोज रहे हैं।

bengal

27 लोग अभी भी लापता

खबरों की माने तो अब तक 16 शवों के अंगों को डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है। तो वहीं अभी भी 27 लोग लापता हैं। बरुईपुर जिला पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार ने कहा, “हमने पांच और शव के अंग बरामद किए हैं। अब तक आंशिक रूप से जले हुए अवशेषों और कंकाल के टुकड़ों सहित कई शव के अंग बरामद किए जा चुके हैं।”

डीएनए के लिए भेजे गए सेंप्लस

पुलिस की माने तो डीएनए परीक्षण के रिजल्ट आने के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता चल पाएगा। इस दौरान राज्य सरकार की तरफ से मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।

Wow! Momo ने 10 लाख की सहायता देने का किया ऐलान

Wow! Momo ने भी हर एक परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही मृतक कर्मचारियों के वेतन के बराबर आजीवन मासिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च भी उठाएगी।

इसी बीचपुलिस ने मोमो कंपनी के दोनों अधिकारियों प्रबंधक मनोरंजन सीट और उप प्रबंधक राजा चक्रवर्ती को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया। तो वहीं डेकोरेटर्स कंपनी के मालिक गंगाधर दास को भी इसी सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

डेकोरेटर के गोदाम से फैली आग!

वाव मोमो कंपनी का दावा है कि आग बगल के गोदाम में लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि डेकोरेटर के गोदाम में रात में लापरवाही से खाना पकाया जा रहा था। वहीं आग फैली और उनके गोदाम में लग गई। बयान में कहा गया है कि आग बगल के डेकोरेटर के गोदाम से शुरू हुई थी।