Mahila Rojgar Yojana: क्या आपके खाते में आए 10,000 रुपए!, CM ने महिलाओं को नवरात्रि के दिन दिया तोहफा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
mahila-rojgar-yojana-bihar-cm-nitish-kumar

Mahila Rojgar Yojana: महिलाओं के लिए खास दिन है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत इस स्कीम में आवेदन करने वाली महिलाओं के खाते में सोमवार को पहली किश्त डालने का वादा किया गया। महिलाओं के खाते में बिहार(Bihar) की नीतीश कुमार सरकार(Nitish Kumar) ने 10,000 की राशि डालने के लिए टोटल 5000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इस योजना के तहत सरकार लाखों महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बड़ी मदद दे रही है।

ADVERTISEMENTS

इसमें उन महिलाओं को भी लाभ मिलेगा जिनका पहले से अपना व्यवसाय चल रहा है। इस राशि से वो अपना बिजनेस आगे बढ़ा पाएंगी। ये पैसा महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा। सुबह 11 बजे कैश ट्रांसफर किया गया।

1 करोड़ महिलाओं ने किया आवेदन

बताते चलें कि महिला रोजगार योजना के तहत जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने इसमें आवेदन किया। आज सरकार इस योजना की पहली किस्त डाल रही है। ये योजना महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने, छोटे-मोटे बिजनेस शुरू करने या फिर चले रहे बिजनेस को बढ़ाने में सहायता देगी। 1.05 करोड़ जीविका दीदियों ने इसको लेकर आवेदन दिया है।

दो लाख रुपए तक का लोन भी

बिहार सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 18 तरह के काम शुरू करने पर सरकार आर्थिक मदद दे रही है। इस योजना में पहली किस्त इसी महीने 10,000 रुपए महिलाओं के खाते में सरकार ने भेजे। जिसके बाद इस योजना के तहत 2 लाख रुपए तक का लोन भी लाभार्तियों को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS