इधर पटवारी की गिरफ्तारी, उधर कमिश्नर ने खोला तहसील के कच्चा चिट्ठा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कानूनगो के घर फाइलों का अंबार, जांच के निर्देश तहसील प्रशसान के कार्यप्रणाली पर संदेह गहराया

ADVERTISEMENTS

कमिश्नर की कार्यवाही से मचा हड़कंप

हलद्वानी skt. com

उत्तराखंड के हल्द्वानी में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।कानूनगो अशरफ अली के घर पर शिकायत के बाद छापेमारी में सरकारी फाइलों और रजिस्टरों का भंडार मिला।

कमिश्नर ने तहसीलदार के साथ उत्तर उजाला स्थित उनके आवास पर यह कार्रवाई की।आरोप है कि अशरफ अली तहसील कार्यालय के बजाय घर पर ही फाइलें रखते थे और मौके पर जांच के बिना ही घर बैठे रिपोर्ट तैयार करते थे।

इससे जमीन विवादों और नामांतरण की प्रक्रिया में देरी और भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ रही थीं। अशरफ अली का नाम पहले भी विवादों में रहा है। जुलाई 2022 में सितारगंज में विजिलेंस ने उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

कमिश्नर ने जिलाधिकारी को तत्काल प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, तहसील प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

जांच में अनियमितताएं सिद्ध होने पर कानूनगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला हल्द्वानी में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इधर विगत दिवस एक पटवारी पूजा पाल का नाम एक व्यायारी ने सुसाइड नोट में आने से मामला सुर्खियों में भी आया था।

ADVERTISEMENTS