हल्द्वानी-बेटे से मारपीट की शिकायत पर पड़ोसी ने महिला की आंख में घोंपा चाकू

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बेटे से मारपीट की शिकायत लेकर पड़ोसी के घर गई महिला को पड़ोसी ने मारपीट करते हुए उसकी आंख में चाकू घोंप दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल पत्नी के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित जगजीत साहू निवासी इंदिरानगर बनभूलपुरा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बीते 16 सितंबर की दोपहर उनका बेटा आनंद साहू अपने दोस्तों संग घर के पास बैठा था।

ADVERTISEMENTS

आरोप है कि तभी पड़ोस में रहले वाला मनीष साहू वहां आया और उसके बेटे को मार कर भाग गया। तहरीर में कहा कि जब इस बात की शिकायत लेकर उनकी पत्नी अनीता देवी मनीष के घर पहुंचीं तो वहां मनीष के पिता सुलाब चन्द्र साहू और माता लालती साहू ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी और इतना ही नहीं उन्होंने अनीता के आंख में चाकू से हमला कर दिया। हमले में अनीता देवी के सिर, पीठ और बाईं आंख पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल अनीता को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित अनीता के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS