LPG Price Today: आज रविवार को एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर का बढ़ा था रेट
LPG Price Today: 1 अक्टूबर की बढ़ोतरी के बाद कॉमर्शियल और घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 71.50 रुपये तक बढ़ा था। हालांकि, तब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी इजाफा नहीं किया गया था। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर का रेट जून में बढ़ा था। तब कीमतों को 29 रुपये बढ़ाया गया था।
आज कितना है घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट (Domestic Cylinder Price Today)
नई दिल्ली में – 942 रुपये
कोलकाता – 968 रुपये
मुंबई – 941.0 रुपये
चेन्नई – 957.50 रुपये
गुरुग्राम – 950.50 रुपये
नोएडा – 939.50 रुपये
बेंगलुरू – 944.50 रुपये
भुवनेश्वर – 968 रुपये
चंडीगढ़ – 951.50 रुपये
हैदराबाद – 994 रुपये
जयपुर – 945.50 रुपये
लखनऊ – 979.50 रुपये
पटना – 1031.50 रुपये
तिरुअनंतुरम् – 951 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का कितना है रेट (Commercial Cylinder price)
नई दिल्ली में – 2810 रुपये (+62.50 रुपये)
कोलकाता – 2954 रुपये (+70 रुपये)
मुंबई – 2764.50 रुपये (+63.50 रुपये)
चेन्नई – 2983 रुपये (+66.50 रुपये)
गुरुग्राम – 2828 रुपये (+63.50 रुपये)
नोएडा – 2810 रुपये (+62.50 रुपये)
बेंगलुरू – 2898 रुपये (+67 रुपये)
भुवनेश्वर – 2988 रुपये (+69 रुपये)
चंडीगढ़ – 2833 रुपये (+63.50 रुपये)
हैदराबाद – 3065 रुपये (+63 रुपये)
जयपुर – 2839 रुपये (+63 रुपये)
लखनऊ – 2932.50 रुपये (+62.50 रुपये)
पटना – 3100,50 रुपये (+71.50 रुपये)
तिरुअनंतपुरम् – 2849 रुपये (+65 रुपये)
जुलाई और अगस्त के महीने में कम हुआ था दाम
इस साल सिर्फ जुलाई और अगस्त का ही ऐसा महीना रहा है जब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती देखने को मिली थी। इसके अलावा हर महीने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े है। घरेलू सिलेंडर की बात करें तो इस साल पहली बार मार्च के महीने में दूसरी बार जून के महीने में रेट बढ़ा था। तब कीमतों को 69 रुपये तक बढ़ाया गया था।
सब्सिडी पाने वाले ग्राहकों के लिए नियम कड़ा
जो भी व्यक्ति एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ ले रहा है उसे एजेंसी पर जाकर आधार ऑथेंटिकेशन करवाना होगा। यह नियम 1 अक्टूबर से लागू हो चुका है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


