LPG Cylinder Price 28 May 2026: सिलेंडर बुक कराने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर! सरकार ने जारी किए नए रेट, जानें अब कितने में मिलेगा LPG सिलेंडर?
LPG Cylinder Price 28 May 2026: सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। ऐसे में बकरीद के मौके पर लोग आज अपने शहर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
नई दिल्ली: LPG Cylinder Price 28 May 2026 in India: देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि देश में ईंधन की किसी भी तरह की भी किल्लत नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य स्थिति में है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें।
देश नें ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की समीक्षा के लिए बने अनौपचारिक मंत्री समूह की बैठक के बाद कहा कि देश में ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। ताकि सप्लाई पर कोई असर न पड़े। उन्होंने नागरिकों से पैनिंग खरीदारी से बचने की अपील भी की है।
पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त सप्लाई
सरकारी अधिकारियों के अनुसार देशभर में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह संतुलित है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां खुदरा उपभोक्ताओं पर पूरा बोझ नहीं डाल रही हैं। बताया गया कि कंपनियां रोजाना करीब 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नुकसान उठा रही हैं ताकि कीमतें स्थिर रहें। मंत्रालय ने यह भी बताया कि कुछ जगहों पर औद्योगिक उपभोक्ता सस्ते दामों का फायदा उठाने के लिए खुदरा ईंधन खरीद रहे हैं। साथ ही कुछ डीलरों द्वारा ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस पर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सख्त कार्रवाई कर रही हैं ताकि सप्लाई व्यवस्था प्रभावित न हो।
देश के प्रमुख शहरों में LPG के ताजा रेट
इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपये और कमर्शियल 3024 रुपये है। पटना में घरेलू रेट 1011 रुपये तक पहुंच गया है जो सबसे ज्यादा है। चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और अन्य शहरों में भी कीमतें अलग-अलग हैं। लेकिन कुल मिलाकर सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
आज विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम रुपये में (इंडियन ऑयल के अनुसार)
| शहर | घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) | कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) |
| दिल्ली | ₹ 913 | ₹ 3,071.50 |
| मुंबई | ₹ 912.50 | ₹ 3,024 |
| बेंगलुरु | ₹ 915.50 | ₹ 3,152 |
| चेन्नई | ₹ 928.50 | ₹ 3,237 |
| हैदराबाद | ₹ 965 | ₹ 3,315 |
| पटना | ₹ 1,011 | ₹ 3,361 |
| जयपुर | ₹ 916.50 | ₹ 3,099 |
| देहरादून | ₹ 932 | ₹ 3,129 |
| भुवनेश्वर | ₹ 939 | ₹ 3,238 |
| चंडीगढ़ | ₹ 922.50 | ₹ 3,092.50 |
| इंदौर | ₹ 941 | ₹ 3,176.50 |
| रायपुर | ₹ 984.50 | ₹ 3,294.50 |
| गुरुग्राम | ₹ 921.50 | ₹ 3,088 |
| नोएडा | ₹ 910.50 | ₹ 3,071.50 |
| अंडमान | ₹ 989 | ₹ 3,490 |
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन