लियाफी एजेंट्स संगठन का धरना जारी, आज सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

एलआईसी में एजेंट्स के तौर पर कार्य करने वाला लियाफी एजेंट संगठन की विगत 5 दिनों से चली आ रही है हड़ताल जारी है अपनी मांगों को लेकर एजेंट्स एलआईसी से मांग पूर्ति के लिए नारेबाजी कर रहे हैं.

पूरे देश में चल रही इस हड़ताल से एलआईसी का काम भी प्रभावित होने लगा है एजेंट्स की मांग है कि पॉलिसी धारकों के अलावा उनकी उचित मांगों का निराकरण किया जाना चाहिए ताकि एजेंट्स के साथ पॉलिसी धारक भी सुरक्षित महसूस कर सकें

एजेंट्स अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर व्यापी हड़ताल पर गए हुए हैं मुख्य मांगों में पॉलिसी धारक का बोनस बढ़ाना तथा उसे जीएसटी से निजात दिलाना है. इसके अलावा अभिकर्ताओ की ग्रेजुएटी बढ़ाई के साथ तथा उनके टर्म इंश्योरेंस को भी बढ़ाया जाए. अपनी इन न्यायोचित मांगों को लेकर लियाफी एजेंट संगठन किसी भी स्तर तक आंदोलन करने को तैयार है

सीवीओ 2 मे धरनारत कर्ताओं ने एलआईसी के खिलाफ उत्पीड़न ना करने और उनकी मांगों को पूरा करने संबंधी नारे लगाए गए धरने में मुख्य रूप से देवेंद्र मेहरा हरीश तिवारी, हीरा बोरा,भारत बिष्ट, चंपा मेहरा बसंती राणा सीता तथा बंशीधर बुधलाकोटी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS